Headlines

जिला परिषद वाइस-चेयरमैन को लेकर अविश्वास प्रस्ताव मीटिंग 14 को:रोहतक डीसी ने जारी किया नोटिस, महिला पार्षद से हुआ विवाद, गाली-गलौज का आरोप




रोहतक में जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा और पार्षद सुमन के बीच हुए विवाद के बाद 11 पार्षदों ने डीसी को अविश्वास प्रस्ताव सौंपने के बाद डीसी सतबीर सिंह की तरफ से जिला परिषद की अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 14 अक्टूबर को बैठक करने का नोटिस जारी किया गया है। हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 123 तथा हरियाणा पंचायती राज नियम, 1995 के नियम 10 के तहत बैठक बुलाने का प्रावधान है। बता दें कि एक पार्षद ने अपना शपथ पत्र वापस ले लिया था, लेकिन फिर भी 14 में से 10 पार्षद अनिल हुड्डा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए खड़े थे, जिससे अब उनकी कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। पार्षद सुमन ने एसपी से मिलकर वाइस चेयरमैन पर गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए थे। वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा बैठक में 14 अक्टूबर को सभी पार्षद मौजूद रहेंगे और वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा के खिलाफ प्रस्तुत किए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए सुबह 11 बजे मीटिंग शुरू की जाएगी। सभी पार्षदों को समय पर मीटिंग हॉल में पहुंचने के निर्देश दिए गए है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *