![]()
शेखपुरा में 25 वर्षीय महिला ने कोरमा थाना अंतर्गत गगौर गांव के लखपति कुमार पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका लगातार यौन शोषण किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि अब आरोपी उसे मारपीट कर अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि लखपति कुमार उनके अंतरंग पलों के वीडियो वायरल करने और उन्हें महिला के परिजनों को भेजने की धमकी दे रहा है। मंगलवार को एसपी हिमांशु के निर्देश पर महिला की शिकायत के आधार पर स्थानीय नगर थाना में गगौर गांव निवासी मुन्नी लाल बिंद के बेटे लखपति कुमार के खिलाफ यौन शोषण से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई। लखीसराय बाजार से आरोपी गिरफ्तार नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एसपी द्वारा गठित टेक्निकल सेल ने आरोपी लखपति कुमार को लखीसराय बाजार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीड़िता रिश्ते में आरोपी युवक की सरहज की बहन बताई जाती है। आरोपी लखपति कुमार दो बच्चों का पिता है, जबकि पीड़िता नवादा जिले की रहने वाली है और उसके तीन बच्चे हैं। पीड़िता ने बताया कि ढाई साल पहले पति की मृत्यु के बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ सदर प्रखंड के कारे गांव स्थित अपनी बहन के घर गई थी। वहीं उसकी मुलाकात लखपति कुमार से हुई, जिसने उसे शादी का झांसा देकर शेखपुरा लाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसे धोखा देकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी।
Source link
शादी का झांसा देकर महिला से दो साल तक रेप:पति की मौत के बाद 2 बच्चों के पिता से हुआ प्यार, आरोपी लखीसराय से गिरफ्तार
