Headlines

शाहजहांपुर में 2 बाइकों की टक्कर, युवक की मौत:पत्नी-बेटा समेत 3 घायल, साले के जन्मदिन में शामिल होकर लौट रहे थे घर




शाहजहांपुर में रविवार की रात 8 बजे दो बाइकों की टक्कर में 1 युवक की मौत हो गई। इस हादसे में पत्नी, डेढ़ साल के बेटे और एक अन्य बाइक सवार समेत 3 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान फर्रुखाबाद निवासी विमलेश राजपूत के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, विमलेश राजपूत (25) फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के चित्रकोट गांव के रहने वाले थे। वह गुजरात में एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। विमलेश 6 जुलाई को अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे। विमलेश 18 जुलाई को शाहजहांपुर आए थे, जहां उन्हें 19 जुलाई को तिलहर थाना क्षेत्र के कोरे बंडा गांव में रहने वाले अपने साले अग्निहोत्री कुमार के जन्मदिन समारोह में शामिल होना था। रविवार शाम को वह अपनी पत्नी कंचन और डेढ़ साल के बेटे के साथ बाइक से फर्रुखाबाद घर लौट रहे थे। सोमवार को जाना था गुजरात तिलहर के रटी पुल के पास पहुंचने पर उनकी बाइक की दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विमलेश राजपूत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी कंचन, डेढ़ साल का बेटा और दूसरी बाइक का सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को विमलेश के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि जन्मदिन से लौटने के बाद विमलेश सोमवार सुबह ट्रेन से वापस गुजरात जाने वाले थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *