![]()
श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर जालंधर के नूरमहल शहर में संगत द्वारा एक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन को नकोदर-नूरमहल के रविदासपुरा मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज की प्रबंधक कमेटी और संगत द्वारा आयोजित किया गया था। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगवाई में नगर कीर्तन की शुरुआत मोहल्ला रविदासपुरा से हुई। इसके बाद यह नगर कीर्तन शहर के प्रमुख मार्गों—तलवन चौक, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, खटिका मोहल्ला, जालंधरी गेट, कच्चा-पक्का वेहरा मोहल्ला और रविदास चौक से होता हुआ पुनः श्री गुरु रविदास गुरुद्वारे में संपन्न हुआ। पूरे रास्ते में संगत द्वारा गुरु साहिब का स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा की गई। प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां हुईं शामिल इस पावन अवसर पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हस्तियों ने अपनी हाजिरी लगाई। इसमें नकोदर से आप विधायक बीबी इंदरजीत कौर मान, नूरमहल नगर काउंसिल के अध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष कुलदीप दीपा, सब-इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह और मार्केट कमेटी नूरमहल के चेयरमैन लखबीर सिंह शीर शामिल रहे इसके अलावा पार्षद राकेश कलेर, सुभाष चंद्र, ममता बालू, जंग बहादुर कोहली, ब्लॉक समिति सदस्य राजकुमार सिद्धम (राजा), आम आदमी पार्टी के सिटी अध्यक्ष संदीप अरोड़ा और शिवा कोहली। जरनैल सिंह, बलवीर चंद कौलधर, जसवीर सहजल, देवराज सुमन, जगदीश शेरपुरी, सुरिंदर समरा, राजू उप्पल और राजिंदर बालू सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जगह-जगह लगाए गए लंगर, आयोजकों को मिला सरोपा नगर कीर्तन के मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न संस्थाओं और संगत द्वारा मुफ्त खाने-पीने के लंगर लगाए गए। इसी क्रम में एकता मंच वेलफेयर सोसाइटी द्वारा श्री गुरु रविदास चौक पर विशेष रूप से कॉफी और बिस्किट का लंगर लगाया गया। इस सेवा भाव के लिए लंगर लगाने वाली सेवादार कमेटियों को सरोपा देकर सम्मानित भी किया गया।
Source link
श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर नगर कीर्तन:नूरमहल में पंज प्यारों ने की अगवाई, विधायक समेत हजारों भक्त हुए शामिल
