Headlines

महात्मा गांधी जी के विचारों का संवाहक है कांग्रेस पार्टी : नेसार



जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। मौके पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों सत्य अहिंसा सादगी त्याग एवं राष्ट्र सेवा के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपने का संकल्प लिया। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि महात्मा गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगी ईमानदारी और देशभक्ति का जीवन आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है उनके बताएं मार्ग पर चलकर ही मजबूत लोकतांत्रिक और समता मूलक भारत का निर्माण किया जा सकता है। । कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगू, ओबीसी के प्रदेश समन्वयक संतोष महतो, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अंसारी, संासद के स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी, दिनेश गुप्ता, मुस्ताक अहमद, तारिक अनवर, जगदीश प्रजापति, परवेज आलम, सेराज अंसारी, राजेश लाल, मोहम्मद वासैद, रिंकू कुरैशी, चंदन कुमार, समेत अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *