![]()
संतकबीरनगर के मेंहदावल सीट से निषाद पार्टी के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और मेंहदावल थाने के SHO राकेश कुमार सिंह के बीच मंगलवार शाम थाने में करीब 40 मिनट तक तीखी बहस हुई। मामला मुकदमा दर्ज कराने और एक पक्ष के व्यक्ति को थाने में बैठाने को लेकर बढ़ा। विधायक ने इंस्पेक्टर पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने एसपी संदीप कुमार मीना को फोन कर नाराजगी बताई। यहां तक कह दिया कि आपके SHO युद्ध कराना चाह रहे हैं। पहले ब्राह्मणों और अब गरीब दलितों को परेशान किया जा रहा है। मामला मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे का है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी अपने गांव बेलौली में हुए विवाद के एक मामले में एक पक्ष का समर्थन करते हुए मेंहदावल थाने पहुंचे थे। विधायक ने मामले का 5 मिनट 18 सेकेंड का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट भी किया है। वीडियो में विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी इंस्पेक्टर से रामकेवल नाम के व्यक्ति को थाने में बैठाने को लेकर सवाल किया। विधायक ने पूछा बिना जांच के किसी व्यक्ति को कैसे बैठाया और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया कैसे शुरू की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा- वह व्यक्ति धमकी दे रहा था और हंगामा कर रहा था। विवाद की आशंका पर उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है। मुकदमा दर्ज करने को लेकर भी दोनों में बहस हुई। इंस्पेक्टर ने वीडियो में एससी-एसटी मामले का जिक्र करते हुए कहा- इसमें जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस कार्रवाई को लेकर विधायक ने उठाए सवाल वीडियो में विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी यह कह रहे हैं कि अगर एक पक्ष की शिकायत पर बिना जांच मुकदमा दर्ज किया गया है तो दूसरे पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में विवाद बढ़ सकता है। विधायक ने बखिरा में पूर्व में हुई पुलिस कार्रवाई का हवाला देते हुए भी प्रभारी निरीक्षक की कार्यशैली पर सवाल उठाए। एसपी को फोन कर विधायक ने जताई नाराजगी बहस के बाद विधायक ने एसपी संदीप कुमार मीना को फोन किया। वीडियो में विधायक प्रभारी निरीक्षक के तबादले का मुद्दा उठाते हुए उन्हें मेंहदावल में तैनात रहने पर सवाल करते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया पहले ब्राह्मणों और अब गरीब दलितों को परेशान किया जा रहा है। बाजरे की फसल काटने को लेकर शुरू हुआ था विवाद बताया जा रहा है कि शनिवार को बेलौली गांव में बाजरे की फसल काटने को लेकर हनुमान चौधरी और रामलौट पक्ष के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने हनुमान चौधरी की तहरीर पर रामलौट समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रामलौट पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके परिवार के साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी मामले में विधायक ने रामलौट पक्ष की ओर से प्रभारी निरीक्षक से फोन पर बात की थी। विधायक के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक ने पीड़ित पक्ष को थाने भेजने की बात कही थी। इसके बाद रामलौट परिवार के साथ थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे बैठा लिया। ——————————- यह खबर भी पढ़ें… यूपी में क्लास-4 के छात्र ने बहन को न्यूड किया:पोर्न देखकर टीचर की डर्टी पिक्चर बनाई; बीटेक छात्र बोला- मुझे लड़की बना दो गोरखपुर में क्लास 4 के छात्र ने 7 साल की बहन को न्यूड कर दिया। उसे पोर्न दिखाकर गंदी हरकतें करने लगा। इसी बीच कमरे में उसकी मां आ गई। वह यह देख हैरान रह गई। छात्र ने एक दिन स्कूल में भी टीचर की डर्टी पिक्चर बना दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने उसके घर वालों से शिकायत की। स्कूल से उसका नाम काट दिया। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
संतकबीरनगर में विधायक और इंस्पेक्टर में नोकझोंक:थाने में 40 मिनट बहस, SP से विधायक बोले- युद्ध कराना चाह रहे हैं SHO
