Headlines

साइबर थाना के दारोगा 30 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार:गिरिडीह में ACB ने रंगेहाथ पकड़ा, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप




गिरिडीह में धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को साइबर थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर थाना के गेट के पास की गई। दारोगा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई। यह कार्रवाई आवेदक जीवलाल मंडल की शिकायत पर हुई। जीवलाल ने ACB को सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने पहले मामले की जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने योजना बनाकर बुधवार को यह कार्रवाई की। साइबर थाना के गेट के पास हुई गिरफ्तारी तय योजना के मुताबिक, जैसे ही पुनीत कुमार ने 30 हजार रुपये रिश्वत ली, ACB टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई साइबर थाना के गेट के पास हुई, जिससे वहां कुछ देर के लिए भीड़ जमा हो गई। ACB टीम गिरफ्तार दारोगा को अपने साथ धनबाद ले गई है। हालांकि, दारोगा ने किस मामले में रिश्वत मांगी थी, इसकी पूरी जानकारी अभी साफ नहीं है। साथ ही, कार्रवाई के दौरान ACB टीम ने क्या-क्या बरामद किया, इसकी भी विस्तृत आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ACB की इस कार्रवाई की खबर फैलते ही पुलिस विभाग में चर्चा शुरू हो गई है। साइबर थाना के पुलिस अधिकारी की रिश्वत लेते गिरफ्तारी से विभाग में भी हलचल है। मामले में ACB आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद रिश्वत से जुड़े मामले और कार्रवाई की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *