सिरोही नगर परिषद और पालिका के वार्डों की लॉटरी आज:भावी पार्षद जुटे तैयारी में, दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी




सिरोही जिले में नगर पालिका और नगर परिषद के वार्डों के आरक्षण के लिए सोमवार दोपहर 3 बजे लॉटरी निकाली जाएगी।
यह लॉटरी सिरोही के कलेक्ट्रेट सभागार में निकाली जाएगी। जिले की 6 नगर परिषद और नगर पालिकाओं के चुनाव से पहले यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। इसके बाद राजनीतिक दलों के पदाधिकारी अपनी चुनावी रणनीति तय कर सकेंगे। प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने संभावित पार्षद और सभापति उम्मीदवारों को लेकर पहले ही कुछ निर्णय ले लिए होंगे। वहीं, निर्दलीय चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी तैयारियां पहले ही शुरू कर दी हैं। लॉटरी के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन किस वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए उपयुक्त रहेगा। सिरोही और शिवगंज में कुल 35-35 वार्ड हैं, जबकि पिंडवाड़ा में 25 वार्ड हैं। इन सभी वार्डों के लिए लॉटरी निकलने के बाद यह तय हो सकेगा कि किस वार्ड में किस वर्ग या समाज का व्यक्ति चुनाव लड़ सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *