![]()
सीकर जिले में दो महिलाओं और दो युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। चारों ही घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। अब परिजनों के द्वारा पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। पुलिस और परिजन इनकी तलाश कर रहे हैं। 35 साल की महिला के पति ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी पत्नी 10 अगस्त की सुबह घर से कहीं पर चली गई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। गांव और पीहर में भी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 11 अगस्त की रात घर में ही सोई थी 20 साल की युवती के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी बहन 11 अगस्त की रात को घर में ही सोई हुई थी। जब सुबह उठकर देखा तो बहन नहीं मिली। बहन का मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ है। बिना बताए निकली घर से 22 साल की युवती के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी बहन 11 अगस्त की रात को घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। 30 साल की महिला के पति ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी पत्नी 11 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे घर से बिना बताए निकल गई। कई घंटे बाद भी वह वापस नहीं लौटी तो गांव और उसकी रिश्तेदारी में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अब पत्नी का मोबाइल भी स्विच ऑफ है।
Source link
सीकर में 2 महिला लापता, 2 युवती भी गायब:बिना बताए निकली घर से, परिजनों की रिपोर्ट पर तलाश में जुटी पुलिस
