Headlines

सुक्खू 'नॉमिनेटेड' नेता रहे हैं, इलेक्टेड नहीं:कांगड़ा में भाजपा की आक्रोश रैली, विक्रम ठाकुर-पवन काजल बोले-चुनाव में वादों का होगा हिसाब




कांगड़ा में प्रदेश सरकार के खिलाफ आयोजित भाजपा की रैली में पूर्व मंत्री और कांगड़ा जिला प्रभारी विक्रम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुक्खू लंबे समय तक संगठन में मनोनीत (नॉमिनेटेड) नेता के रूप में काम करते रहे हैं, वे इलेक्टेड नेता नहीं रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद जनता के चुनाव से हासिल होता है और जनता आने वाले चुनावों में सरकार के झूठे वादों व गारंटियों का करारा जवाब देगी। उन्होंने अपने 27 साल के राजनीतिक जीवन का हवाला देते हुए सुक्खू को प्रदेश का सबसे ‘झूठा मुख्यमंत्री’ करार दिया। इसके अलावा, उन्होंने पवन काजल की तारीफ करते हुए उन्हें जिला कांगड़ा का एकमात्र ऐसा ओबीसी नेता बताया, जिन्होंने लगातार तीन चुनाव जीते हैं। बूथ स्तर पर मजबूती और 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन विक्रम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य सौंपा। उन्होंने कांग्रेस सरकार की विफलताओं और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रेयूंद खड्ड पुल पर भाजपा कार्यकर्ता दीपक जलाकर नई सुरंग व सड़क के शुभारंभ के लिए केंद्र सरकार का आभार जताएंगे। इस दिन प्रत्येक पोलिंग बूथ पर ‘आशीर्वाद का दीपक’ जलाया जाएगा। 1500 रुपये नहीं, बकाया 70 हजार रुपये दे सरकार: पवन काजल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने कांग्रेस के चुनावी वादों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपये महीना, 300 यूनिट फ्री बिजली और हर साल 1 लाख युवाओं को पक्का रोजगार देने की झूठी गारंटियां देकर जनता को ठगा है। काजल ने कहा कि सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर अपनी गारंटियों से मुकर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने के बजाय उनका बकाया 70 हजार रुपये एकमुश्त देकर अपनी चुनावी गारंटी पूरी करे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *