![]()
सोनभद्र पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, घोरावल पुलिस ने अपराध से अर्जित ₹28 लाख मूल्य के दो वाहनों को कुर्क किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के देखरेख मे घोरावल थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह की टीम ने किया। जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम से संबंधित मामले में की गई। विवेचना के दौरान, अभियुक्तों द्वारा अपराध से अर्जित धन से खरीदे गए और उपयोग किए जा रहे वाहनों की पहचान की गई। इसकी रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट, सोनभद्र को भेजी गई थी। जिला मजिस्ट्रेट के कुर्की आदेश के बाद, 14 जुलाई को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत दोनों वाहनों को विधिवत कुर्क कर लिया गया। कुर्क किए गए वाहनों में पहला ट्रक संख्या OD06B7503 है, जिसका अनुमानित मूल्य 8,00,000 है। यह ट्रक ओडिशा के ढेंकानाल जिले के मंगलपुर कुसुपंगा गांव का निवासी प्रकाश माहखुड़ पुत्र बसन्त माहखुड़ की थी
वही दूसरा वाहन डीसीएम संख्या OD02CB5536 है, जिसकी अनुमानित कीमत 20,00,000 है। यह वाहन ओडिशा के नयागढ़ जिले के हरेकृष्णापुर गांव का रहने वाले निरंजन बग्घा पुत्र गनेश बग्घा का है, कुर्की की इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में घोरावल थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष यादव, हेड कांस्टेबल राज सिंह राणा और हेड कांस्टेबल राजीव कुमार शामिल थे।
Source link
सोनभद्र पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में की कार्रवाई:अपराध से अर्जित 28 लाख के दो वाहन कुर्क किए
