Headlines

हरदा पुलिस ने वाहनों से हूटर, काली फिल्म हटाई:50 से अधिक गाड़ियों पर कार्रवाई, 15 वाहनों के चालान




हरदा शहर में बुधवार को यातायात पुलिस और सिटी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अनधिकृत हूटर, काली फिल्म, फ्लैश लाइट और वीआईपी स्टिकर लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 से अधिक वाहन चालकों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने 15 वाहनों पर चालान किया। इनमें आठ वाहनों से काली फिल्म और पांच वाहनों से अनधिकृत हूटर हटाए गए। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना और निजी वाहनों पर सरकारी पहचान या विशेषाधिकार दर्शाने वाले चिह्नों के दुरुपयोग पर रोक लगाना था। वाहनों में लगे हूटर, सायरन, फ्लैश लाइट की जांच की
पुलिस ने शहर के हनुमान मंदिर सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर सघन जांच की। इस दौरान निजी वाहनों में लगे हूटर, सायरन, फ्लैश लाइट, लाल, पीली और नीली बत्ती, ब्लैक फिल्म, सरकारी और वीआईपी स्टिकर, पदनाम, मोनोग्राम सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री की जांच की गई। इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट नहीं लगाने, अव्यवस्थित पार्किंग, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, अधूरे दस्तावेज और निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने जैसे मामलों में भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 50 से अधिक वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *