![]()
कोटा शहर की किशोरपुरा थाना पुलिस ने 56 वर्षीय महिला से कुंडल छीनने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में उपयोग में ली मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। थानाधिकारी चेतन शर्मा ने बताया- 3 अगस्त को सिंधी कॉलोनी में दिनदहाड़े महिला से कुंडल छीनने की घटना हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। पीड़िता की बेटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरी मां कृष्णा (56) डेयरी चौराहे के पास चप्पल ठीक कराने गई थीं। लौटते समय चेहरे पर कपड़ा बांधे बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके कान का कुंडल छीन लिया और फरार हो गया। इस पर किशोरपुरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपी महेंद्र उर्फ अनिल सरसिया निवासी नयापुरा की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब छीना गया कुंडल बरामद करने के प्रयास में जुटी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी नयापुरा थाने में लूट का मामला दर्ज है।
Source link
कोटा में चेन स्नैचर गिरफ्तार, बाइक जब्त:बुजुर्ग महिला का छीन लिया था कुंडल; लूट का पहले भी मामला दर्ज
