Headlines

हरियाणा में दिल्ली के युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,VIDEO:कमरे में बंद कर लाठियों-फावड़ों से हमला, हाथ जोड़ माफी मांगते दिखते; पुलिस टीम भी घेरी




हरियाणा के झज्जर जिले में प्लॉट को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दिल्ली से पहुंचे कुछ लोगों ने स्थानीय युवकों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हमलावरों को घेर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कुछ युवकों को कमरे में बंद दिया गया। लाठी, डंडे और फावड़े से भी हमला किया गया। कुछ युवक बचने के लिए तालाब में कूद गए, लेकिन लोगों ने उनका वहां भी पीछा नहीं छोड़ा। तालाब के अंदर और किनारे पर गिराकर जमकर लाठी डंडों से हमला किया गया। युवक हाथ जोड़कर जान बचाने की गुहार लगाते दिखे। 20 अगस्त को हुए इस घटनाक्रम के अब कई वीडियो सामने आए है, जिनमें दिल्ली के युवकों की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की जा रही है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से छह आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दिल्ली के युवकों की पिटाई के PHOTOS… सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… पुलिस कर रही हथियार और अन्य आरोपियों की तलाश एसएचओ बादली थाना सुमित कुमार ने बताया कि मामले में बादली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 17 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि छह आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस ने सुरेंद्र पुत्र धर्मबीर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। रिमांड पर लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर झगड़े में इस्तेमाल हथियारों, जमीन विवाद की वास्तविक वजह और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *