![]()
हरियाणा के पानीपत में शादी के तीन माह बाद ही एक विवाहिता पति को सोता छोड़कर फरार हो गई। जाने से पहले उसने पति और देवर को नींद की गोलियां मिलाकर चाय पिलाई। इस चाय को पीते ही दोनों गहरी नींद में सो गए। जब दोनों भाइयों की आंख खुली तो नई नवेली बहू घर से गायब थी। घर से कैश, ज्वेलरी, डॉक्यूमेंट्स, उसके कपड़े गायब थे। पति का मोबाइल भी गायब था। पत्नी को गायब देख पति ने तुरंत अपनी ससुराल हिमाचल प्रदेश कॉल की, लेकिन वहां भी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पति भागा-भागा थाने पहुंचा और मामले की जानकारी दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विवाहिता दबे पांव गली से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल, पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित युवक के पड़ोस में रहने वाली एक पंडित ने यह रिश्ता कराया था। वह दो माह की गर्भवती भी थी, लेकिन मायके जाकर अबॉर्शन करा लिया था। नवविवाहिता के घर से चुपके से जाने के PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. पड़ोस के सीसीटीवी में दबे पांव जाती दिखी निवृत्ति के अचानक घर में न मिलने पर जब दोनों भाइयों ने आसपास तलाश की और पड़ोसियों से पूछताछ की, तो कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने गली में लगे पड़ोस के CCTV कैमरे की फुटेज चेक की। सीसीटीवी फुटेज में निवृत्ति सुबह करीब 11 बजे घर से बाहर निकलकर चुपके से दबे पांव गली से जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश कर रहे परिजन कृष्ण के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते से वह और मायके पक्ष के लोग अपने-अपने स्तर पर रिश्तेदारियों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर निवृत्ति की तलाश कर रहे है। मगर, अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। उसने मॉडल टाउन थाने में पति की गुमशुदगी का केस भी दर्ज कराया है। पुलिस भी कॉल डिटेल आदि माध्यमों से निवृत्ति की तलाश कर रही है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… टीचर की पत्नी ₹16 लाख के जेवर लेकर भागी,VIDEO:नारनौल में स्कूटी पर बहन के साथ जाती दिखी, मुंह दुपट्टे से ढका; मोबाइल स्विच ऑफ किया महेंद्रगढ़ के नारनौल में एक प्राइवेट स्कूल के टीचर की पत्नी घर से सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। उसके साथ उसकी मौसी की बेटी भी दिखी। दोनों सोमवार दोपहर पहले चुपके से घर से निकलती हैं, फिर स्कूटी पर सवार होकर फरार हो जाती हैं। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link
हरियाणा में पति-देवर को बेहोश कर नई नवेली बहू फरार,VIDEO:पानीपत में पड़ोसी पंडित ने 3 महीने पहले ही कराई थी शादी; 2 माह की गर्भवती, अबॉर्शन कराया
