जमीन पर गिरने के बाद कुत्तों ने बुजुर्ग को बुरी तरह नोचा।
अमृतसर में कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग को नोच-नोच कर मार डाला। बुजुर्ग रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहे थे। इस दौरान गली में उन्हें 5-7 कुत्तों ने घेर लिया। कुत्ते उन्हें काटने आए तो वह उन्हें हाटने लगे। इस दौरान वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद वह उठ नहीं पा
.
इसका सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें कुत्ते बुजुर्ग पर हमला करते दिख रहे हैं। बुजुर्ग की पहचान गुरदीप सिंह (70) के रूप में हुई है।

घर जाते वक्त गली में कुत्तों ने बुजुर्ग को घेरा।
कपड़ों की दुकान पर करते थे काम गुरदीप सिंह कई सालों से टाहली साहिब मार्केट में कपड़ों की दुकान पर काम करते थे। परिवार में उनकी पत्नी सरबजीत कौर, बेटा हरजोत सिंह है। दो बेटियां हैं। जिनकी शादी हो चुकी है।
रात को रिश्तेदार का हालचाल जानने निकले शनिवार शाम वह रोजाना की तरह काम से घर लौटे थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि पिछली गली में रहने वाले एक रिश्तेदार की तबीयत खराब है। रात को खाना खाने के बाद वह उनका हालचाल जानने के लिए घर से निकल गए।
लौटते समय कुत्तों के झुंड ने घेरा रात करीब 10:30 बजे रिश्तेदार के घर से लौटते समय गली में घूम रहे 5-7 कुत्तों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने बचने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने उन्हें जमीन पर गिराकर हमला कर दिया। हमले के दौरान गुरदीप सिंह मदद के लिए काफी देर तक आवाज लगाते रहे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया।

बुजुर्ग गुरदीप सिंह कपड़े की दुकान पर काम करते थे।- फाइल फोटो
खून से लथपथ हालत में पड़े मिले कुछ देर बाद गली से गुजर रहे लोगों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी, लेकिन परिवार के पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार ने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। मीडिया के सामने आने से भी परिजनों ने मना कर दिया।
स्थानीय लोगों विजय और कोमल ने कहा कि गली-मोहल्लों में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले भी कई लोगों पर हमले हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे कुत्तों को पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।
————–
ये खबर भी पढ़ें…
लुधियाना में पूर्व सरपंच को कुत्तों ने मार डाला, घेरकर पर जमीन पर गिराया, बाजू-पैर खाए

लुधियाना के जगराओं में आवारा कुत्तों ने पूर्व सरपंच को नोच-नोचकर मार डाला। रात में बाथरूम जाने के लिए कमरे से बाहर निकला था, यहीं पर कुत्तों ने उसे घेर लिया और जमीन पर गिराया लिया। इस दौरान वह चिल्लाता रहा, लेकिन मौके पर कोई व्यक्ति नहीं था। (पढ़ें पूरी खबर)
