हाईवे पर स्कॉर्पियो-स्विफ्ट में भिड़ंत, 4 श्रद्धालु घायल:चारों रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे; टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों के टायर निकले




बाड़मेर में स्कॉर्पियो और स्विफ्ट की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इससे दोनों गाड़ियों के एक-एक टायर निकल गए। हादसे में ड्राइवर साइड से दोनों गाड़ियां पिचक गई। कार में सवार चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हाईवे से हटवाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया। घटना बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके में कुर्जा फांटा स्थित हैलीबर्टन कंपनी के पास शाम करीब 4 बजे की है। गंभीर घायलों का बाड़मेर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। दोनों वाहनों के एयरबैग खुलने से सभी की जान बच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुजरात के मेहसाणा निवासी बलदेव भाई, हर्षद भाई, बाबू भाई और जगदीश भाई स्विफ्ट कार से रामदेवरा मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। नेशनल हाईवे-68 पर कुर्जा फांटा स्थित हैलीबर्टन कंपनी के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। इससे स्विफ्ट में सवार बलदेव भाई, हर्षद भाई, बाबू भाई व जगदीश भाई घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस और निजी वाहन की सहायता से चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। ASI गुलाब खान के अनुसार, हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार दो युवक मौके से भाग गए। वहीं, दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर क्रेन की सहायता से थाने लाकर खड़ा करवाया गया। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, चारों युवक गुजरात से रामदेवरा बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। हालांकि हादसे में दोनों गाड़ियों में एयरबैग खुलने से सभी सवारों की जान बच गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *