Headlines

हिमाचल BJP प्रभारी बने रहेंगे श्रीकांत शर्मा:दर्शना सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी; MLA रीना कश्यप को jk का को-इंचार्ज लगाया




BJP ने हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक प्रभारी के तौर पर श्रीकांत शर्मा को दोबारा जिम्मेदारी दी है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को हिमाचल भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं पच्छाद से भाजपा विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर भाजपा का को-इंचार्ज बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बुधवार को संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची जारी की। श्रीकांत शर्मा को इससे पहले भी हिमाचल भाजपा का प्रभारी बनाया जा चुका है। वे उत्तर प्रदेश की मथुरा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं। पार्टी संगठन में वे राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय मीडिया से जुड़े दायित्व भी संभाल चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान श्रीकांत शर्मा को हिमाचल का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। बाद में उन्हें प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हिमाचल की चारों सीटों पर जीत दर्ज की थी। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को हिमाचल की जिम्मेदारी दर्शना सिंह उत्तर प्रदेश से भाजपा की राज्यसभा सांसद हैं। उनका राज्यसभा का पहला कार्यकाल जुलाई 2022 में शुरू हुआ। पार्टी संगठन में वे महिला मोर्चा की प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। दर्शना सिंह 2018 में भाजपा महिला मोर्चा की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनी थीं। इसके अलावा वे भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। राजनीति में सक्रिय होने से पहले उन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन के इलाहाबाद केंद्र में काम किया है। पच्छाद विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर का जिम्मा पच्छाद से भाजपा विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे पहली बार 2019 में पच्छाद विधानसभा उपचुनाव में विधायक चुनी गई थीं। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने पच्छाद सीट बरकरार रखी। नई जिम्मेदारी में रीना कश्यप जम्मू-कश्मीर भाजपा के संगठनात्मक कामकाज में प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के साथ समन्वय करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *