Headlines

चंडीगढ़ में नशे का नेटवर्क तोड़ने की तैयारी:प्रशासक कटारिया ने जारी किए 2 हेल्पलाइन नंबर, पहचान रहेगी गुप्त; इनाम भी मिलेगा




चंडीगढ़ में नशे पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने अब आम लोगों को सीधे पुलिस तक सूचना पहुंचाने की सुविधा दी है। यूटी प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने दो नंबर जारी किए हैं। इनमें टोल फ्री नंबर 8283040100 और लैंडलाइन नंबर 0172-2677037 शामिल हैं। इन पर नशे की बिक्री, सप्लाई और इससे जुड़ी गतिविधियों की सूचना दी जा सकेगी। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इसके अलावा नशे के नेटवर्क तक पहुंचने और कार्रवाई में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम भी दिया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य लोगों को बिना किसी डर के नशे से जुड़ी जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करना है। अब विस्तार से पढ़ें जानकारी… 30 सितंबर डेडलाइन, किसी को नहीं बख्शेंगे
कटारिया ने नशामुक्त चंडीगढ़ अभियान के लिए तय 30 सितंबर की अंतिम समय सीमा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डेडलाइन नजदीक आ रही है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि नशे की वजह से कई परिवारों के घर उजड़ चुके हैं। इसलिए नशा करने वालों के साथ-साथ नशा बेचने वाले और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई जरूरी है। प्रशासन की ओर से साफ संदेश दिया गया है कि नशे के नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *