![]()
डूंगरपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को डीएसटी को कुआं थाना क्षेत्र के डूंगरसारण गांव स्थित एक मकान में अवैध मादक पदार्थ होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मौके से 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर मौके पर मौजूद आरोपी शंकर पुत्र रतना रोत (45), निवासी डूंगरसारण, थाना कुआं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी और जब्त गांजे को अग्रिम कार्रवाई के लिए कुआं थाना पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने आरोपी शंकर रोत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।
Source link
4.471 किलोग्राम गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार:डीएसटी ने मकान पर दबिश देकर पकड़ा, NDPS एक्ट में केस दर्ज
