Headlines

पठानकोट जेल में हवालातियों के बीच हिंसक झड़प:एक कैदी पर फेंका गर्म तेल, 50 फीसदी झुलसा, डॉक्टरों ने अमृतसर किया रैफर




सब जेल पठानकोट के अंदर बंद हवालातियों के बीच आपसी विवाद का मामला सामने आया है। जेल के भीतर ही एक हवालाती ने दूसरे हवालाती पर गर्म तेल फेंककर उसे झुलसा दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के तुरंत बाद जेल प्रशासन ने आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा और मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी। गर्म तेल से हवालाती शुभम घायल हो गया। शुभम की छाती, पीठ और टांगों पर गहरे घाव आए हैं। जिसे जेल प्रशासन की ओर से सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, 50 फीसदी से अधिक जलने के कारण शुभम को डॉक्टरों ने अमृतसर रैफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, जेल के वार्डर की शिकायत पर थाना 2 पुलिस ने आरोपी हवालाती पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी हवालाती की पहचान पठानकोट के सुंदरनगर निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ साब के रूप में हुई है। खाना बनाते हुई बहस ने लिया हिंसक रूप जानकारी के मुताबिक दोनों 24 जुलाई की शाम साढ़े 5 बजे के आसपास हवालाती शुभम और गुरविंदर जेल में खाना बना रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिससे गुस्साए हवालाती गुरविंदर ने शुभम पर पतीले में डाला गर्म तेल और पानी उड़ेल दिया। जिससे शुभम बुरी तरह झुलस गया। बुरी तरह झुलसे शुभम को जेल प्रशासन की ओर से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 50 फीसदी से अधिक झुलसा, अमृतसर रैफर सिविल अस्पताल में भर्ती शुभम की हालत को देखते हुए डॉक्टरों में प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमृतसर मेडिकल कॉलेड एंड अस्पताल रैफर किया गया। डॉक्टर पुनीत गिल ने बताया कि शुभम 50 फीसदी झुलस गया है। जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत अमृतसर में भी गंभीर बनी हुई है। जेल के हेड वार्डर ने पुलिस को दी लिखित शिकायत पठानकोट जेल के हेड वार्डर गुलशन कुमार ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि दोनों हवालाती जेल में अपनी-अपनी सब्जी को तड़का लगा रहे थे। इसी दौरान दोनों आपस में उलझ गए। इसी दौरान गुरविंदर ने अपने पतीले में गर्म हुआ तेल और पानी का मिश्रण शुभम पर फैंक दिया। जिससे वो गंभीर तौर पर झुलस गया। झुलसे शुभम के बयान दर्ज नहीं कर पाई पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि शुभम को अमृतसर रैफर किया गया है। अभी उसकी हालत बयान देने लायक नहीं है। कल यानि रविवार को अमृतसर जाकर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। फिल्हाल आरोपी गुरविंदर सिंह पर 118(1)52 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि आरोपी हवालाती द्वारा जेल परिसर के भीतर साथी बंदी पर हमला करना जेल नियमों का सीधा उल्लंघन और गंभीर अपराध है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *