Headlines

वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा:वाड्रफनगर पुलिस की कार्रवाई, दो बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए




वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पहला मामला वाड्रफनगर चौकी के अपराध क्रमांक 103/2026 का है। नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक-9 निवासी सचीव कुशवाहा ने 29 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 जून की रात उनके घर के बाहर खड़ी होंडा मोटरसाइकिल (CG 30 C 7930) चोरी हो गई थी। निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305, 117(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पीपरपान, थाना सनावल निवासी समीर ईराकी और संतोष पण्डो को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुराने चोरी के मामले का भी हुआ खुलासा जांच के दौरान पुलिस को अपराध क्रमांक 135/2025 से जुड़े वाहन चोरी के मामले में भी अहम सफलता मिली। यह मामला 13 जुलाई 2025 को चोरी हुई एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (CG 15 DV 8694) से संबंधित था। पूछताछ में समीर ईराकी ने स्वीकार किया कि उसने चोरी की बाइक मिनवाखाड़, थाना सनावल निवासी उपेन्द्र कुमार को ₹20 हजार में बेच दी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद कर ली। इस मामले में समीर ईराकी और उपेन्द्र कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी दोनों मामलों में बरामदगी और जब्ती की कार्रवाई गवाहों की मौजूदगी में पूरी की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए 27 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत संदिग्ध व्यक्तियों और चोरी के वाहनों की नियमित जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *