![]()
हिमाचल प्रदेश के चंबा में सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। सरोल मोहल्ले समेत आसपास के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। तेज बारिश के कारण आया मलबा कई मकानों और दुकानों में घुस गया, जबकि 10 से अधिक वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। सरोल-घोल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान दर्ज किया गया है। वहीं, सुल्तानपुर मोहल्ले में भी बारिश का पानी कई घरों और दुकानों में घुस गया। चंबा डिग्री कॉलेज परिसर में भी पानी और मलबा भर गया। चंबा में भारी बारिश से हुए नुकसान के PHOTOS:-
Source link
चंबा में फ्लैश-फ्लड से तबाही के PHOTOS:घरों-दुकानों में घुसा पानी व मलबा; पठानकोट-भरमौर NH समेत 100 सड़कें बंद, बाढ़ में बही गाड़ियां
