![]()
बड़वानी जिले के अंजड थाना क्षेत्र स्थित ग्राम आंवली में बुधवार दोपहर नर्मदा नदी में डूबे 25 वर्षीय युवक प्रवीण वजीर का शव बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ की टीम ने करीब तीन घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद शाम साढ़े छह बजे शव को नदी से बाहर निकाला। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हादसा अंजड के नवलपुरा निवासी प्रवीण पिता वजीर (25) बुधवार दोपहर नर्मदा नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पुलिस और SDRF की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही अंजड थाना प्रभारी आर.आर. चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय स्तर पर तलाश विफल होने पर बड़वानी जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद शव खोज निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंजड सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Source link
तीन घंटे बाद मिला नर्मदा में डूबे युवक का शव:आंवली गांव में नहाते समय फिसला था पैर; SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
