![]()
किशनगंज के मोहिउद्दीनपुर इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति को मोबाइल चोरी के आरोप में बिजली के खंभे से बांधकर मारपीट की गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना बुधवार की है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग को खंभे से बांधा गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि बांधने से पहले बुजुर्ग के साथ मारपीट भी की गई थी और उसे काफी देर तक खंभे से बांधकर रखा गया। वायरल वीडियो की जांच कर रही पुलिस इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा गर्म है। स्थानीय लोगों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि किसी पर चोरी का संदेह होने पर भी कानून अपने हाथ में लेना उचित नहीं है। उनका मानना है कि आरोपी को पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था, क्योंकि किसी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से बांधना और मारपीट करना कानूनी अपराध है। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
मोबाइल चोरी के आरोप में बुजुर्ग के साथ मारपीट:किशनगंज में खंभे से बांधकर रखा, वायरल वीडियो की जांच कर रही पुलिस
