Headlines

खेत में बुजुर्ग पर लेपर्ड ने किया हमला, हाथ चबाया:चीख सुन पहुंचे ग्रामीण तो भागा, घायल हॉस्पिटल में भर्ती




बांसवाड़ा के आबापुरा थाना क्षेत्र के भूतपाड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग पर लेपर्ड ने पीछे से हमला कर दिया। लेपर्ड ने उनका हाथ बुरी तरह चबा लिया, जिससे उसमें गहरे घाव हो गए और फ्रैक्चर भी हो गया। बुजुर्ग की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो लेपर्ड भाग निकला। घायल का एमजी अस्पताल में इलाज जारी है। हाथ चबाया, दर्द से चिल्लाए- ‘ऐ बाई… ऐ बाबा’ ग्राम पंचायत खेड़ावडली पाड़ा के भूतपाड़ा गांव निवासी नाथु पुत्र हुरजी शुक्रवार दोपहर अपने खेत में रोज की तरह काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक लेपर्ड झाड़ियों से निकलकर आया और पीछे से उन पर झपट पड़ा। संभलने का मौका मिलने से पहले ही उसने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। हमले के दौरान लेपर्ड ने बुजुर्ग के हाथ को बुरी तरह चबा लिया। इससे उनके हाथ में गहरे घाव हो गए और फ्रैक्चर भी हो गया। दर्द से तड़पते हुए बुजुर्ग “ऐ बाई… ऐ बाबा…” कहकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और परिजन मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के पहुंचते ही भागा लेपर्ड ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख लेपर्ड मौके से भाग निकला। इसके बाद परिजन और ग्रामीण घायल बुजुर्ग को तुरंत उपचार के लिए एमजी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। गांव में दहशत, वन विभाग से कार्रवाई की मांग घटना के बाद भूतपाड़ा गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लेपर्ड की मौजूदगी से खेतों में जाना भी जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने वन विभाग से लेपर्ड को जल्द रेस्क्यू करने, क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *