Headlines

कार का पंचर बदलते कारोबारी के 10 लाख रुपए चोरी:मुरैना में अनलॉक कार से नकदी का बैग लेकर फरार हुए बदमाश




मुरैना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की चोरी की वारदात सामने आई है। परशुराम कॉलोनी मोड़ के पास एक कारोबारी की कार से अज्ञात युवक नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, श्री जी डेवलपर्स के संचालक अमित दोपहर के समय अपने कार्यालय से कार में सवार होकर खेत का एडवांस देने के लिए निकले थे। दोपहर करीब 2 बजे परशुराम कॉलोनी मोड़ के पास उनकी कार का टायर अचानक पंचर हो गया। इसके बाद उन्होंने सड़क किनारे कार रोककर अपने साथी के साथ टायर बदलना शुरू कर दिया। इस दौरान कार अनलॉक थी और उसके अंदर 10 लाख रुपए से भरा बैग रखा था। मौका मिलते ही बैग लेकर फरार
इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक और उसके साथी की नजर कार के अंदर रखे बैग पर पड़ी। कुछ देर बाद युवक दोबारा लौटा और मौका पाकर कार के अंदर रखा नकदी से भरा बैग उठाकर फरार हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह सड़क के दूसरी ओर खड़े ई-रिक्शा में बैठकर अपने साथी के साथ मौके से भाग निकला। सीएसपी दीपाली चंदौरिया ने बताया कि कुछ संदिग्धों को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *