Headlines

शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 20 चालक पकड़े गए:कोरबा में पुलिस की कार्रवाई, 8 कार और 12 बाइक चालक शामिल




कोरबा पुलिस ने सड़क हादसों को रोकने के लिए चलाए जा रहे ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले 20 चालकों पर कार्रवाई की है। जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाकर नशे में वाहन चला रहे लोगों को पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना और यातायात पुलिस ने मुख्य सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के दौरान 20 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिले। पकड़े गए लोगों में 8 चार पहिया और 12 दो पहिया वाहन चालक शामिल हैं। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक 1 जनवरी 2024 से अब तक जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1143 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। सड़क सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शराब पीकर गाड़ी चलाना हादसों की बड़ी वजह पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं की जांच में सामने आया है कि शराब पीकर वाहन चलाना हादसों का बड़ा कारण है। नशे की हालत में चालक की सोचने-समझने की क्षमता और वाहन पर नियंत्रण प्रभावित होता है, जिससे गंभीर दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। पुलिस की लोगों से अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं। जरूरत पड़ने पर ड्राइवर, टैक्सी या अन्य सुरक्षित साधनों का इस्तेमाल करें। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट का हमेशा उपयोग करें। यदि कोई व्यक्ति नशे में वाहन चलाता दिखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *