![]()
छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर डायल-112 आपातकालीन सेवा के प्रभावी संचालन के लिए मंगलवार से जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। प्रशिक्षण में बेमेतरा सहित तीन जिलों के डायल-112 से जुड़े पुलिसकर्मी, चालक और संबंधित विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। रायपुर से पहुंची विशेषज्ञ टीम ने सेवा के संचालन, जीपीएस आधारित लोकेशन ट्रैकिंग और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम की जानकारी दी। एक नंबर पर मिलेगी तीनों आपात सेवाएं प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि डायल-112 एकीकृत आपातकालीन सेवा है, जिसके जरिए पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की सहायता एक ही नंबर पर उपलब्ध होगी। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक केवल 112 डायल कर तत्काल मदद प्राप्त कर सकेंगे। यह सेवा पूरी तरह निशुल्क होगी और सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे संचालित रहेगी। रिस्पॉन्स टाइम बेहतर बनाने पर जोर कार्यशाला में अधिकारियों ने घटनास्थल तक कम समय में पहुंचने, जीपीएस के जरिए सटीक लोकेशन ट्रैक करने और आम लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य डायल-112 से जुड़े कर्मचारियों को तकनीकी और व्यवहारिक रूप से दक्ष बनाना है। डीआईजी ने बताई सेवा की खासियत कार्यक्रम में डीआईजी रामकृष्ण साहू (IPS), उप पुलिस अधीक्षक हरिश साहू, एसडीओपी भूषण इक्का सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी रामकृष्ण साहू ने कहा कि डायल-112 शासन की महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवा है। इसके माध्यम से पुलिस, स्वास्थ्य और अग्निशमन जैसी आवश्यक सेवाएं एक ही नंबर पर उपलब्ध होंगी। यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है और आम नागरिकों की सहायता के लिए 24×7 संचालित रहेगी।
Source link
डायल-112 कॉल पर मिलेगी पुलिस-एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड:बेमेतरा में दो दिवसीय कार्यशाला, तीन जिलों के पुलिसकर्मियों को जीपीएस ट्रैकिंग और त्वरित रिस्पॉन्स का प्रशिक्षण
