Headlines

चन्नी ने देर रात 12 बजे सतलुज के किनारे छापा मारा, लाइव दिखाई अवैध माइनिंग




जालंधर | पूर्व सीएम और जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर ​िस्थत सतलुज दरिया से सटे इलाकों में देर रात 12 बजे अचानक छोपमारी की। पूर्व सीएम चन्नी ने पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया। चन्नी ने आरोप लगाया कि वह सतलुज के किनारे जब पहुंचे तो रेत के बड़े-बड़े ढेर लगे थे और अवैध तौर पर मशीनरी लगाकर रेत निकल जा रही थी। चन्नी ने लाइव आकर आरोप लगाया कि पंजाब को काले अंग्रेज लूट रहे हैं। इस दौरान सबसे पहले पूर्व सीएम चन्नी एक टिप्पर का दरवाजा खोलकर अंदर देखने लगे तो ड्राइवर छिपने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद आगे बढ़े तो घने अंधेरे के बीच मशीनरी चलने की आवाज में सुन रही थी। इस चेकिंग का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण देखकर आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों और पूर्व सीएम के बीच बातचीत भी हुई। चन्नी ने आरोप लगाया कि सरकार की शह पर अवैध माइनिंग हो रही है। चन्नी मौके पर करीब पौन घंटा रहे। गौर हो कि कांग्रेस के बीच खींचतान चरम पर है। इसी दौरान चन्नी ने देर रात को लाइव अवैध माइनिंग दिखाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *