Headlines

पंजाब सरकार के IPRO मनौली को पितृशोक:पिता मनजीत सिंह का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार; सीएम ऑफिस में तैनात हैं मनौली




पंजाब सरकार के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग (IPRO) के अधिकारी अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह का निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा, एक बेटी तथा भरा-पूरा परिवार है। सरदार मनजीत सिंहने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं दीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कुछ समय तक पंजाब पुलिस में सेवाएं देकर की। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक पंजाबी ट्रिब्यून समाचार पत्र से जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन पर प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कल पैतृक गांव मणौली में होगा अंतिम संस्कार परिवार के अनुसार स्वर्गीय सरदार मनजीत सिंह मणौली का अंतिम संस्कार 5 अगस्त को सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव मनौली के श्मशान घाट में किया जाएगा। अंतिम यात्रा में पंजाब सरकार के अधिकारी, मीडिया जगत से जुड़े लोग, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। सभी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *