Headlines

रायपुर में नशा मुक्त युवा अभियान का आयोजन:350 से ज्यादा युवाओं ने लिया हिस्सा, आठ प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानित




युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से दुर्गा कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रायपुर जिले के 350 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाषण, कविता, पेंटिंग, रील मेकिंग, गायन, नृत्य, स्लोगन लेखन और नुक्कड़ नाटक जैसी आठ प्रतियोगिताएं हुईं। युवाओं ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मख्य अतिथि पुरंदर मिश्रा ने कहा कि युवाओं को नशे की नहीं, बल्कि देश को आगे बढ़ाने का जुनून होना चाहिए। माय भारत छत्तीसगढ़ के राज्य निदेशक अर्पित तिवारी ने बताया कि जिला स्तर पर चुने गए प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। ब्लड डोनेशन कैम्प भी लगेगा दुर्गा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा देते हैं। कार्यक्रम में रक्तदान अभियान और स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। वहीं, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अमरजीत सिंह छाबड़ा ने प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *