![]()
शेखपुरा में आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उप विकास आयुक्त (डीडीसी) राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रियंका कुमारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, जिला विकास पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आर्य गौतम, डीपीओ शिक्षा प्रियंका कुमारी और जिला परियोजना प्रबंधक जीविका सहित जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्यक्रम पर जोर डीडीसी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस पर अधिकतम घरों, संस्थानों और कार्यालयों में तिरंगा फहराना तथा जन-भागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, सही उपयोग और रखरखाव के लिए ‘फ्लैग कोड ऑफ इंडिया’ के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। झंडों का वितरण पंचायतों, जीविका स्वयं सहायता समूहों, प्राथमिक कृषि साख समितियों और अन्य स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से घर-घर तक किया जाएगा। युवाओं-जनप्रतिनिधियों की सहभागिता में आयोजन डीडीसी ने निर्देश दिया कि 12 अगस्त को जिला स्तर पर समाज के सभी वर्गों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जाए। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले भर में व्यापक सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, प्रदर्शनी और ‘हर घर तिरंगा’ थीम पर आधारित सांस्कृतिक संध्या शामिल है। सभी सरकारी भवनों और प्रमुख स्थलों को त्रिस्तरीय रोशनी से सजाया जाएगा। प्रत्येक सरकारी कार्यालय, विद्यालय, महाविद्यालय एवं सार्वजनिक संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराना अनिवार्य होगा।
Source link
12 अगस्त को निकलेगी 'तिरंगा यात्रा', निर्देश जारी:शेखपुरा में 'हर घर तिरंगा' अभियान की समीक्षा बैठक
