![]()
फाजिल्का पुलिस ने शहर में लगातार हो रही स्कूटी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गुरु करम सिंह बस्ती, गुरुहरसहाय (जिला फिरोजपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन चोरी की होंडा एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की हैं। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि शहर में स्कूटी चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की थी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिससे आरोपी की पहचान करने में सफलता मिली। इसके बाद पुलिस ने बाधा टी-पॉइंट पर नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कोर्ट से मांगेगी आरोपी की रिमांड प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह बस के जरिए फिरोजपुर से फाजिल्का आता था और मौका मिलते ही स्कूटी चोरी कर वापस अपने जिले लौट जाता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तीन चोरी की होंडा एक्टिवा बरामद कर ली हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उससे चोरी की अन्य वारदातों और संभावित साथियों के बारे में पूछताछ की जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान कई और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
Source link
फिरोजपुर से बस में फाजिल्का आता था चोर:मौका मिलते ही उड़ाता था एक्टिवा, पुलिस ने तीन चोरी की स्कूटी बरामद कीं
