Headlines

हिसार में एचटी सिस्टम और निजीकरण पर बनाई रणनीति:बिजली कर्मचारियों का ऐलान- दबाव से नहीं झुकेंगे, हड़ताल रहेगी जारी




हिसार जिले में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की सब यूनिट अग्रोहा की ओर से शुक्रवार को गेट मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान उमेश बूरा ने की। इस दौरान 11, 12 और 13 अगस्त को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव गोपाल ने कहा कि बिजली निगम के निजीकरण तथा एचटी सिस्टम लागू करने जैसे निर्णयों का कर्मचारी संगठन लगातार विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों और निगम के हितों की रक्षा के लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील वक्ताओं ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार के दबाव या भय से प्रभावित हुए बिना संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहें तथा 11 से 13 अगस्त तक होने वाली हड़ताल को पूरी तरह सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी के साथ अन्याय होता है, तो संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और उसके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से संगठन की एकजुटता बनाए रखने और आंदोलन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *