![]()
श्रावणी मेला… दूसरी सोमवारी की तैयारी तेज, 925 सीसीटीवी व 5 ड्रोन से निगरानी राजकीय श्रावणी मेले के पहले सप्ताह में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा वैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण किया। इनमें 6 लाख श्रद्धालुओं ने आंतरिक अरघा और 3 लाख से अधिक ने बाहरी अरघा से जल चढ़ाया। इस दौरान बाबा मंदिर को विभिन्न स्रोतों से 86.85 लाख रुपए की आय हुई। सबसे अधिक 72.28 लाख रुपए शीघ्रदर्शनम कूपन के मंदिर हिस्से से मिले। पहले सप्ताह में परिवहन विभाग को 13.90 लाख रुपए और राज्य कर (जीएसटी) विभाग को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 15.28 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 34 सूचना केंद्र और महिलाओं के लिए 10 मातृत्व विश्रामगृह बनाए गए हैं। ठहरने के लिए कोठिया में 1400 और 600-600 बेड की तीन टेंट सिटी, बाघमारा में 750 बेड तथा आध्यात्मिक भवन में 700 बेड की व्यवस्था की गई है। 35 स्वास्थ्य शिविर 111 डॉक्टर और 470 पैरामेडिकल कर्मी तैनात : मेले की सुरक्षा के लिए 925 सीसीटीवी कैमरे, जिनमें 225 एआई आधारित हैं, और 5 ड्रोन से निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 35 शिविरों में 111 डॉक्टर और 470 पैरामेडिकल कर्मी तैनात हैं। एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी सोमवारी को लेकर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 480 किमी पदयात्रा पर निकले गिरिडीह के बम
गिरिडीह जिले के बगोदर निवासी काजू साहू तीन कांवरियों के साथ हरिहर धाम का 51 लीटर जल लेकर करीब 480 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले हैं। उनकी कांवर में 10-10 और 15-15 लीटर क्षमता के डिब्बों में जल रखा गया है। काजू साहू ने बताया कि उनका संकल्प सामान्य कांवर यात्रा से अलग है। पहले वे हरिहर धाम से लाए जल को सुल्तानगंज में गंगा मैया को अर्पित करेंगे। इसके बाद वहां से गंगाजल भरकर देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। फिर बासुकीनाथ धाम पहुंचकर अपनी यात्रा पूरी करेंगे।
Source link
पहले सप्ताह में 10 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण:मंदिर को 86.85 लाख रुपए की आय, शीघ्रदर्शनम कूपन से मिले सबसे ज्यादा 72.28 लाख
