Headlines

Sirsa Biological Brothers Break Home And Minor Rape Pregnant Girl Confides Sister-in-Law Rania Area Accused Police Arrest


सिरसा में नाबालिग से घर में घुसकर रेप करने के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सिरसा में एक नाबालिग के साथ घर में घुसकर सगे दो भाईयों पर रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, दोनों भाई पर मौका पाकर कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप है और वह गर्भवती हो गई। जब नाबालिग लड़की गर्भवती हुई तो परिजनों का पता चला। पहले लड़क

.

जानकारी के अनुसार, यह मामला रानियां क्षेत्र के एक गांव की है और दोनों ही आपस में एक-दूसरे के पड़ोसी है। इसी के चलते दोनों का लड़की के घर पर आना-जाना था। नाबालिग कम पढ़ी-लिखी है और अक्सर अपने घर पर रहती है। लड़की के परिजन भी काम के लिए दिन में घर से चले जाते हैं। आरोपी दोनों युवक मजदूरी करते हैं।

पुलिस के अनुसार, अब लड़की गर्भवती है और इस बारे में परिजनों से राय मांगी गई है। इसके बाद अगला कदम उठाया है। अभी गर्भ का भी पता नहीं चला है कि कितने समय का है। इसकी डॉक्टरी जांच में ही पता चल पाएगा। 6 तारीख को नाबालिग अपने परिजनों के साथ महिला पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने नाबालिग की काउंसलिंग करवाई और महिला वकील की मौजूदगी में बयान दर्ज करवाए। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों को पकड़ लिया, जिनसे पूछताछ जारी है।

एआई जनरेटेड

एआई जनरेटेड

जानिए पूरा मामला

फरवरी माह में पहली बार हुई घटना

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीतें फरवरी माह में शिवरात्रि के आसपास वह दोपहर के समय घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के एक युवक ने घर में प्रवेश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद आरोपित के भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उसके बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता तथा पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *