Headlines

पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले तीसरा गुट बना:15 विधायकों ने राहुल गांधी को लेटर लिखा, मिलने का टाइम मांगा




पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच अब तीसरा गुट बन गया है। 15 विधायकों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखा है। विधायकों ने पत्र के जरिए राहुल गांधी से मुलाकात के लिए समय मांगा है। माना जा रहा है कि विधायक पार्टी से जुड़े मौजूदा हालात और पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद को लेकर राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं। इससे पहले पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल जब राज्य के दौरे पर आए थे, उस समय पंजाब विधानसभा का सेशन चल रहा था। विधानसभा की कार्यवाही में व्यस्त होने के कारण विधायक उस दौरान प्रभारी से मुलाकात नहीं कर पाए थे। अब 15 विधायकों के राहुल गांधी को पत्र लिखने से पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी सियासत एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हालांकि, राहुल गांधी की ओर से मुलाकात के लिए अभी समय तय होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
खबर को हम अपडेट कर रहे हैं….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *