![]()
निवाड़ी जिले की ग्राम पंचायत मड़वा राजगढ़ में भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के दौरान विवाद हो गया। शिकायतकर्ता अनिल कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को आवेदन देकर सरपंच प्रतिनिधि के भाई नाथूराम कुशवाहा पर जान से मारने की धमकी देने और मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगाया है। टैंकर मरम्मत में धांधली की शिकायत पर भड़का विवाद घटना 9 अगस्त 2026 की शाम को उस समय हुई जब जांच दल गांव में कथित अनियमितताओं की पड़ताल कर रहा था। शिकायतकर्ता की पत्नी किरण विश्वकर्मा ग्राम पंचायत मड़वा राजगढ़ में पंच हैं। उन्होंने पंचायत में घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार को लेकर आवेदन दिया था। 9 अगस्त को जब जांच दल माध्यमिक पाठशाला नई बस्ती के पास टैंकर मरम्मत में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रहा था, तभी अनिल विश्वकर्मा ने इस मुद्दे पर बात रखी। इसी बात को लेकर सरपंच प्रतिनिधि प्रभूदयाल कुशवाहा और उनके भाई नाथूराम कुशवाहा से बहस शुरू हो गई। टैंकर के नीचे गाड़ने की धमकी, पंच प्रतिनिधियों ने कराया बचाव अनिल विश्वकर्मा का आरोप है कि प्रभूदयाल कुशवाहा के उकसाने पर उनके बड़े भाई नाथूराम कुशवाहा ने उन्हें उसी टैंकर के नीचे जमीन में गाड़ देने की धमकी दी। मौके पर मौजूद पंच प्रतिनिधि मनोहर बंशकार और बाबूलाल कुशवाहा ने बीच-बचाव कर अनिल को बचाया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पहले भी उन्हें धमकी दे चुके हैं और वे प्रभावशाली व्यक्ति हैं। पीड़ित ने परिवार के लिए मांगी पुलिस सुरक्षा अनिल कुमार विश्वकर्मा ने पृथ्वीपुर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी उनके या उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं, इसलिए उन्होंने पुलिस प्रशासन से त्वरित सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।
Source link
निवाड़ी में भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद धमकी:सरपंच प्रतिनिधि का भाई बोला- टैंकर के नीचे गाड़ दुंगा; शिकायतकर्ता ने मांगी पुलिस सुरक्षा
