Headlines

नारनौल में दो अवैध शराब तस्कर अरेस्ट:मकान में छिपाकर रखी, चोरी-छिपे करते थे बिक्री, अंग्रेजी शराब की 663 बोतल बरामद




महेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारनौल से अवैध अंग्रेजी शराब की 663 बोतल बरामद की है। इस मामले में सीआईए नारनौल की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर की गई। सीआईए नारनौल टीम को सूचना मिली थी कि राहुल और रामबिलास निवासी मोहल्ला पुरानी सराय, नारनौल, रामबिलास के घर पर अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। इस सूचना के आधार पर सीआईए नारनौल ने एक पुलिस पार्टी का गठन किया। गठित पुलिस टीम ने रामबिलास के घर पर छापा मारा, जहां राहुल और रामबिलास दोनों मौजूद मिले। पुलिस टीम द्वारा घर की तलाशी लेने पर वहां से अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुईं। गिनती करने पर कुल 663 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब मिली। आरोपी शराब भंडारण का नहीं दिखा सके लाइसेंस पुलिस ने दोनों आरोपियों से बरामद शराब संबंधी लाइसेंस और परमिट प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना सिटी नारनौल में मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है। जांच के दौरान अवैध शराब की खरीद-फरोख्त और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री, खरीद-फरोख्त, तस्करी या भंडारण से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस को दें। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में आमजन का सहयोग पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *