![]()
राजेंद्र नगर मुख्य रोड पर पिछले कई महीनों से नालियों और सीवरेज की सफाई नहीं होने से मोहल्ले वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज जाम होने के कारण गंदा पानी घरों के आगे और सड़क पर जमा होकर उफन रहा है। समस्या को लेकर राजेंद्र नगर के लोगों ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। राजेंद्र नगर निवासी बंशीलाल ने बताया कि करीब 3-4 महीने से मुख्य रास्ते की सीवरेज जाम है। इसके चलते घरों के बाहर गंदा पानी जमा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। सीवरेज जाम होने से सड़क के पास गहरा गड्ढा भी बन गया है, जिसमें पानी भरा रहता है। पास में स्कूल होने से बच्चों के साथ हादसा होने की आशंका बनी हुई है। मोहल्लेवासियों के अनुसार सीवरेज के ढक्कन भी जर्जर हालत में हैं। इस समस्या को लेकर नगर परिषद अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। लोगों ने आयुक्त से सीवरेज की सफाई, जर्जर ढक्कनों की मरम्मत और गड्ढे को दुरुस्त करवाने की मांग की है।
Source link
जालोर के राजेंद्र नगर में सीवरेज जाम से लोग परेशान:घरों के आगे उफन रहा गंदा पानी; आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग
