Headlines

BJP सांसद तरुण चुघ आज से अमृतसर दौरे पर:3 दिन रहेंगे, तिरंगा यात्रा समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल; तिरंगा फहराएंगे




भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद तरुण चुघ का तीन दिवसीय अमृतसर दौरा आज से शुरू हो रहा है। वह 14 से 16 अगस्त तक अमृतसर में रहेंगे। इस दौरान तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस समारोह, धार्मिक कार्यक्रमों, सामाजिक मुलाकातों और पार्टी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे की शुरुआत 14 अगस्त को सुबह 11 बजे कटरा मोती स्थित उनके आवास पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ होगी। इसके बाद वह फताहपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे और डेरा बाबा मन्ने शाह दरबार में दर्शन करेंगे। रंजीत एवेन्यू में शोक सभा में शामिल होने के बाद हाथी गेट में आयोजित तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे। शाम को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। 15 अगस्त को कार्यक्रम की शुरुआत शोक सभा से होगी 15 अगस्त को तरुण चुघ के कार्यक्रम की शुरुआत शोक सभा से होगी। इसके बाद वह भूषणपुरा स्थित रविदास मंदिर में दर्शन और कलश वंदन करेंगे। सुबह 11 बजे खन्ना स्मारक स्थित जिला भाजपा कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद अमृतसर विकास मंच के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे। रंजीत एवेन्यू में व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे दोपहर बाद वह शिवाला बाग भाइयां में राजीव शर्मा से मुलाकात करेंगे और रंजीत एवेन्यू में व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शोक सभा में शामिल होकर धपई रोड स्थित श्री कृष्ण पहलवान पी एंड टी रेसलिंग अकादमी में आयोजित 59वें वार्षिक कुश्ती दंगल में भी शिरकत करेंगे। 16 अगस्त को गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल होंगे दौरे के अंतिम दिन 16 अगस्त को तरुण चुघ हाथी गेट स्थित श्री दुर्ग्याणा कम्युनिटी हॉल में आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल होंगे। तीन दिवसीय दौरे के दौरान उनका फोकस सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों के साथ अमृतसर के विभिन्न वर्गों से संवाद पर रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *