Headlines

रायगढ़ में 2.50 लाख के जेवर और कैश की चोरी:बेटे को हॉस्टल छोड़ने इंदौर गया था परिवार, 7 ताले तोड़कर वारदात; केस दर्ज




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरों ने सोना-चांदी की दुकान और सूने मकान को निशाना बनाया। अज्ञात आरोपी 40 हजार रुपए नकद समेत करीब ढाई लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और पूजा सामग्री चोरी कर फरार हो गए। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर की है। ग्राम धनागर निवासी 50 वर्षीय दिलीप मंडल गांव में मां प्रिया ज्वेलर्स नाम से दुकान चलाते हैं। उन्होंने 5 अगस्त को घर और दुकान में CCTV कैमरा लगवाया था। इसके अगले दिन बेटे सुदीप मंडल को हॉस्टल छोड़ने के लिए वह पूरे परिवार के साथ इंदौर चले गए। मंगलवार को जब दिलीप मंडल वापस घर पहुंचे, तो घर और दुकान के सात ताले टूटे मिले। अंदर जाकर जांच करने पर अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ मिला। 40 हजार कैश समेत जेवर चोरी दुकान से चोरों ने करीब 2 किलो पुराने चांदी के जेवर, 2 किलो नए चांदी के जेवर और 7 ग्राम सोने की नथनी चोरी कर ली। इसके अलावा गल्ले में रखे 40 हजार रुपए नकद और पूजा सामग्री भी गायब मिली। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई गई है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज दिलीप मंडल ने CCTV फुटेज की जांच की, जिसमें सोमवार तक घर और दुकान सुरक्षित दिखाई दिए। आसपास पूछताछ और अपने स्तर पर तलाश के बाद भी चोरों का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने कोतरा रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 और 331(4) BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *