Headlines

हॉस्पिटल में तिरंगे के अपमान का आरोप, थाने पहुंचे भाजपाई:फर्श पर गिरे तिरंगे को झाड़ू लगाती दिखी सफाईकर्मी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो




सरगुजा के एक बड़े निजी अस्पताल में तिरंगे के अपमान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक सफाईकर्मी फर्श पर पड़े तिरंगे पर झाड़ू लगाती नजर आ रही है। मरीज के परिजन ने इसका विरोध भी किया, लेकिन सफाईकर्मी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद भाजपा के पदाधिकारी मामले की शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचे और FIR दर्ज करने की मांग की। तिरंगे के अपमान को लेकर लोगों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो अंबिकापुर के होली क्रॉस हॉस्पिटल का है। वीडियो में फर्श पर कपड़े का तिरंगा गिरा हुआ दिखाई दे रहा है। आसपास मिट्टी और कचरा भी है। इसी दौरान एक सफाईकर्मी तिरंगे पर झाड़ू लगाती नजर आ रही है। थाने पहुंचे भाजपाई,FIR दर्ज करने की मांग देशभर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चल रही हैं और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में तिरंगे के अपमान को लेकर लोगों में आक्रोश है। सोशल मीडिया में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो भाजपा के पदाधिकारी थाने पहुंच गए। भाजपा नेता वेदांत तिवारी ने कहा कि होली क्रॉस हॉस्पिटल में तिरंगे झंडे को झाड़ू लगाने पर मरीजों के परिजनों ने मना किया, लेकिन महिला लगातार झाड़ू लगाती रही। मामले में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और होली क्रॉस हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वेदांत तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान घोर निंदनीय है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *