Headlines

फरीदाबाद में बिजली लाइन की चपेट में आया युवक:अस्पताल ले जाते समय मौत, डीजे बजाने का काम, बाक्स चढ़ाते समय हुआ हादसा




फरीदाबाद के छायंसा गांव में देर रात हादसे में 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव छायंसा निवासी आनंद के रूप में हुई है। आनंद डीजे का काम करता था और इसी सिलसिले में रात के समय अपने डीजे का सामान तैयार कर रहा था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। डीजे के बॉक्स चढ़ाते समय लगा करंट छायसां थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आनंद पिछले कई सालों से डीजे का काम कर रहा था। वह रात के समय अपने डीजे पर बॉक्स और अन्य सामान चढ़ा रहा था। इसी दौरान डीजे के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज लाइन के संपर्क में आने से उसे तेज करंट लग गया। करंट लगते ही आनंद गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले गए हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत आनंद को उपचार के लिए फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को उम्मीद थी कि समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बचाई जा सकेगी, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद आनंद को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा आनंद को मृत घोषित किए जाने की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम छायसां थाना इंचार्ज गोपाल दास ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *