Headlines

फरीदकोट में लूटपाट गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:सुनसान जगह बैठकर बना रहे थे प्लान, कृपाण-गंडासा बरामद; 3 पर पहले भी 18 केस




कोटकपूरा पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे एक गिरोह के पांच सदस्यों को तेजधार हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीवन नगर, कोटकपूरा निवासी सूरज सिंह, महिकप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रेम नगर निवासी गुरभेज सिंह और गुरु तेग बहादुर नगर निवासी काला शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोटकपूरा की टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया इस दौरान एएसआई नवदीप सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम को तिकोनी चौक के पास गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक नई दाना मंडी में तेजधार हथियारों के साथ लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक कृपाण, एक गंडासा, दो कापे और गरारी लगी लोहे की पाइप बरामद की है। कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी-डीएसपी इस मामले में डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पांच आरोपियों में से तीन के खिलाफ पहले से ही विभिन्न धाराओं के तहत 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि वे पहले किन वारदातों में शामिल रहे हैं और अब किस घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *