Headlines

20 लाख मांगने और दुष्कर्म के झूठे केस की धमकी:पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया, दिल्ली की रहने वाली ,कोर्ट ने जेल भेजा




फरीदाबाद में ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये मांगने और पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में सेंट्रल थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला संगम विहार, दिल्ली की रहने वाली है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पति से जान-पहचान के बाद निजी जानकारी लेने का आरोप
पुलिस प्रवक्त यशपाल ने बताया कि, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि वर्ष 2023 में उसके पति की पहचान आरोपी महिला से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी महिला ने उसके पति से निजी और पारिवारिक जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर उससे पैसे लेने शुरू कर दिए। डेढ़ लाख रुपये लेने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला धीरे-धीरे उसके पति पर पैसे देने का दबाव बनाने लगी और करीब 1.5 लाख रुपये ले लिए। जनवरी 2025 में उसने कथित तौर पर 50 हजार रुपये और मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर महिला ने धमकाना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पत्नी ने महिला से संपर्क किया तो विवाद हुआ
जब शिकायतकर्ता को पति और आरोपी महिला के बीच बातचीत और पैसे के लेन-देन की जानकारी हुई तो उसने आरोपी महिला से संपर्क किया। उसने महिला से अपने पति से दूर रहने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी महिला और उसकी बहन ने शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौच की और उसे धमकी दी। कार्यालय पहुंचकर भी धमकाने का आरोप
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी महिला उसके पति के कार्यालय में भी पहुंची। आरोप है कि वहां उसने धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह उसे जेल भिजवा देगी। 20 लाख रुपये मांगने का आरोप
शिकायत के अनुसार, इसके बाद आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता के पति से 20 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भिजवाने की धमकी दी गई। पुलिस ने जांच के बाद किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर सेंट्रल थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *