Headlines

होटल में हिंदू युवती के साथ मिले 2 युवक:करणी सेना कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपा; कहा- उसे नशा करा रहे थे दोनों




इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 114 पार्ट-1 के होटल ‘सिल्वर पैलेस’ में राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात को हंगामा में कर दिया। उन्होंने होटल के कमरे में खजराना निवासी दो युवकों पर आरोप लगाए हैं कि वे एक हिंदू युवती को नशा करवाकर उसके साथ गलत काम कर रहे थे। ​बताया गया है कि सूचना मिलते ही करणी सेना के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पहले अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की और खुद को ‘लक्की’ बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उनकी पहचान खजराना निवासी फैजान खान और अमन खान के रूप में हुई। ​फर्जी पुलिसवाला बनकर ब्लैकमेल करता है अमन हंगामे के दौरान आरोपी अमन खान मौके से भागने में सफल हो गया। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अमन फर्जी पुलिसवाला बनकर लोगों को एमडी रखकर फंसाने की धमकी देता है और ब्लैकमेल करता है। दोनों खजराना और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स और गांजा बेचने का अवैध कारोबार करते हैं। ​मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो, कमरे से आपत्तिजनक सामान बरामद फैजान का मोबाइल चेक करने पर कई युवतियों के साथ अश्लील फोटो, वीडियो और चैटिंग मिली है। इसके अलावा मोबाइल में गांजे, एमडी और चाकू के फोटो भी बरामद हुए हैं। होटल के कमरे से शराब की बोतलें, बड़ी मात्रा में कंडोम और सेक्स वर्धक गोलियां मिली हैं। ​पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आरोपी फैजान को पकड़कर लसूड़िया थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जहां पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस से की कार्रवाई की मांग मौके पर मौजूद करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह दीक्षित, रणविजय सिंह तोमर, कपिल कौशल और नवीन अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। संगठन ने फरार अमन की गिरफ्तारी और मामले में सख्त धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है। नशा उतरने पर युवक से पूछताछ करेंगे खजराना थाना प्रभारी राजकुमार यादव का कहना है कि करणी सेना के कार्यकर्ता एक फैजान नाम के युवक को लेकर आए हैं। वह बहुत ज्यादा नशे की हालत में है। उसके मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो, चाकू और गांजे की तस्वीरें मिली हैं। युवती को लेकर नशा उतरने पर पूछताछ करेंगे। अभी उसे थाने में बैठाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *