Headlines

करनाल पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया:बोले- युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाले नहीं, रोजगार देने वाले भी बनें




करनाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कामों को भी आगे बढ़ाएगा। वे भाजपा के युवा पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक के लिए करनाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब तक 21 जिले कवर हो चुके हैं और करनाल 22वां जिला है। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रतिक्रिया और उसका नजरिया सभी के सामने है। युवा मोर्चा सकारात्मक सोच के साथ अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ा रहा है। संगठनात्मक मजबूती के साथ सामाजिक कामों पर जोर अक्षित दहिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे हर जिले में जाकर भाजपा के युवा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। करनाल में भी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार सकारात्मक दिशा में काम करने के लिए कई रचनात्मक मंच तैयार करती है। इन मंचों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में युवा मोर्चा अग्रणी भूमिका निभाएगा। उनका उद्देश्य केवल राजनीति तक सीमित रहना नहीं, बल्कि समाज के लिए उपयोगी काम करना भी है। नौकरी तलाशने के साथ रोजगार देने वाले बनें युवा युवाओं के मुद्दों पर अक्षित दहिया ने कहा कि समाज में युवाओं को आमतौर पर नौकरी तलाशने वाला माना जाता है। जरूरत है कि युवाओं के लिए नौकरी तलाशने के साथ रोजगार देने की व्यवस्था भी मजबूत हो। युवा अच्छे उद्यमी बनें, नए स्टार्टअप शुरू करें और लघु उद्योग लगाएं, इस दिशा में भी बैठक में सकारात्मक चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में हरियाणा के युवा प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम दुनिया में रोशन कर रहे हैं। यह उनके लिए बड़ा विषय है। शैक्षणिक क्षेत्र में भी हरियाणा के युवा लगातार आगे बढ़ रहे हैं। राहुल गांधी के छात्रों के बीच जाने पर साधा निशाना राहुल गांधी के छात्रों के बीच जाने के सवाल पर अक्षित दहिया ने कहा कि वे खुद दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। राहुल गांधी का भी दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला हुआ था, लेकिन शायद वे वहां से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पूरे देश से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं और वे वहां के माहौल को अच्छी तरह जानते हैं। दहिया ने कहा कि राहुल गांधी को छात्रों के बीच जाना पड़ रहा है, क्योंकि उनकी स्वीकार्यता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा लगातार वहां सक्रिय है और उसकी उपस्थिति बनी हुई है। आज का युवा इस सोच के पक्ष में है कि उसे अपने से पहले समाज, गांव और परिवार के लिए कुछ करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *