Headlines

मंडला में ईद मिलादुन्नबी पर निकला पैदल जुलूस:रब्बानी चौक से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरा; शाम को निकलेगी वाहन रैली




मंडला में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समाज ने भव्य पैदल जुलूस निकाला। रब्बानी चौक से शुरू हुआ यह जुलूस शहर के प्रमुख रास्तों से गुजरते हुए वापस रब्बानी चौक पर जाकर समाप्त हुआ। चिलमन चौक पर इमामों का हुआ सम्मान जुलूस में शामिल लोगों ने झंडे हाथों में लेकर उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शहर में जगह-जगह जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। चिलमन चौक पर नगर कांग्रेस कमेटी ने जुलूस का स्वागत किया और विभिन्न मस्जिदों के इमामों का सम्मान किया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, शाम को निकलेगी वाहन रैली आयोजन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पूरे रास्ते में पुलिस बल तैनात रहा और व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी गई। सुबह पैदल जुलूस निकलने के बाद शाम को समाज के लोग एक वाहन रैली निकालेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *